प्रयागराज , नवंबर 15 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गंगा नगर जोन के थरवई थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शनिवार दोपहर लखरावां गांव में बाग में अज्ञात महिला का शव मिला। लोगो ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

सहायक पुलिस उपायुक्त थरवई चंद्रपाल सिंह के बताया कि पुलिस को दोपहर एक बजे सूचना मिली,कि लखरावां गांव में बाग में एक अज्ञात महिला का शव गड़ा हुआ है। इस सूचना पर मौके पर फील्ड यूनिट डाक स्क्वाड और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस उपायुक्त गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुणावत और सहायक पुलिस उपायुक्त थरवई द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। महिला के सिर में चोट लगने से उसकी मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित