प्रयागराज , फरवरी 03 -- प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार डम्पर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार फूलकली निषाद (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद चालक डम्पर लेकर फरार हो गया।
मृतका फूलकली निषाद छोटा कंजासा गांव की निवासी थीं और अमरेहा मंडी सब्जी बेचने जा रही थीं। ई-रिक्शा में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल गुड़िया सोनकर और आशा सोनकर, निवासी वीरवल गांव, को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डम्पर चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित