प्रयागराज , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक यात्री ट्रेन पर चढ़ते समय फिसलकर गिर गया, जिसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल ने बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समर प्रताप (41) नामक यात्री ट्रेन संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस पर चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने तत्काल यात्री को बाहर खींच लिया,जिससे उसकी जान बच गयी।

इस हादसे के दौरान समर प्रताप बेहोश हो गया। प्लेटफार्म पर मौजूद मेडिकल टीम ने उसका प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचायी। यह घटना अपराह्न करीब 3:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर घटित हुई। यात्री प्रयागराज से कानपुर जा रहा था। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल के साहस और कर्तव्य परायणता की लोग सराहना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित