प्रयागराज , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पचदेवरा हाल्ट पर कभी-कभी ट्रेन रुकती है। जब एक ट्रेन रुकी तो कुछ यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित