प्रयागराज , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र में टोंस नदी के पुल से गिरकर रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रजनीश सोनी पुत्र मुन्ना लाल सोनी के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के ग्राम कलवारी के निवासी थे। बताया गया कि रजनीश अपने ससुर बनवारी लाल सोनी के घर रहकर उपचार करा रहे थे। रविवार सुबह वह घर से निकले और कोहड़ार स्थित टोंस नदी के पुल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित