प्रयागराज , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नरो के दो गुटों मे फिर से रस्सा कसी और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। किन्नर अखाड़े की महा मंडलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी उर्फ़ छोटी माँ नें किन्नर के दूसरे गुट की संचालक कौशल्या नन्द गिरी उर्फ़ टीना माँ पर कई आरोप लगा कर जांच की मांग की है। टीना मां का कहना है कि कल्याणी नन्द गिरी उर्फ़ छोटी माँ शहर मे अपना वर्चस्व बनाने के लिए गुटबाज़ी कर रही हैं और वो चाहती हैं कि किन्नरो की कमाई का आधा हिस्सा उनको भी मिले।
इसके अलावा छोटी मां ने एक आरोप लगाया कि टीना मां से जुड़े किन्नर बेवजह की वसूली करते हैं जिससे जनता क़ो भी परेशानीं का सामना करना पढ़ता हैं। जबकि किन्नरो क़ो सिर्फ खुशी वाले घरो मे जाकर नेग मांगने की छूट हैं ना कि सड़कों पर और बाजारों में जा कर वसूली करे। इन सबको लेकर अब दोनों किन्नरों के गुटों में बवाल मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित