मुंबई , दिसंबर 20 -- पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की है।
द स्क्रिप्ट क्राफ्ट प्लेटफॉर्म पर शुरू की गई यह क्रांतिकारी पहल वैश्विक स्टोरीटेलिंग में एक नए युग की शुरुआत करती है, जो दुनियाभर के क्रिएटर्स को सीधे तौर पर पहचान, निर्माता और दर्शकों तक पहुंच दिलाकर सपनों को सिनेमाई करियर में बदलने का अवसर देती है।
प्रभास ने इस क्रांतिकारी मंच का समर्थन किया है। उन्होंने फिल्ममेकिंग को लोकतांत्रिक बनाने की इसकी शक्ति पर जोर दिया। वीडियो में उन्होंने कहा, "द स्क्रिप्ट क्राफ्ट सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं है,यह वह जगह है जहां कहानियां करियर बनती हैं।"प्रभास ने फिल्मकारों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हुए लिखा:"हर आवाज़ को एक शुरुआत मिलनी चाहिए।हर सपनों की कहानी को एक मौका मिलना चाहिए। #द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवलदुनियाभर के स्टोरीटेलर्स को आमंत्रित करता है।
द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के लिये रजिस्ट्रेशन अब द स्क्रिप्ट क्राफ्ट.कॉम पर खुले हैं, जबकि सबमिशन की सटीक तारीखें और श्रेणियां जल्द घोषित की जाएंगी।
द स्क्रिप्ट क्राफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा,"हमें विश्वास है कि अगला दूरदर्शी फिल्मकार कहीं से भी आ सकता है। यह मंच हर स्टोरीटेलर को आवाज़, मंच और वैश्विक दर्शकों व प्रमुख प्रोडक्शन हाउसों तक पहुंचने का अवसर देता है।"प्रभास की दूरदर्शी सोच से प्रेरित द स्क्रिप्ट क्राफ्ट, जिसकी स्थापना थल्ला वैष्णव और प्रमोद उप्पलपति ने की है, नई प्रतिभाओं को संवारने और लेखकों, स्टोरीटेलर्स व निर्देशकों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मंच प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित