बारां , जनवरी 12 -- राजस्थान में बारां जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को कोटा रोड स्थित पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

बारां प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री ने केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को नशे से दूर रहने और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।

इस दौरान बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं स्कूल स्टाफ एवं बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित