नयी दिल्ली , दिसंबर 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदी लोगों पर हुये हमले की निंदा करते हुये देशवासियों की तरफ से गहरी संवेदना प्रकट की है।
श्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर अपने एक पोस्ट में लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर आज हुए भयानक आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया।"उन्होंने कहा, "मैं भारत के लोगों की तरफ से उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित