नयी दिल्ली , मार्च 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (13 मार्च) को असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी जायेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने इसे श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और 'अन्नदाता सम्मान' की पहल बताया।

श्री चौहान ने कहा कि फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक पीएम‑किसान के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गयी है और 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित