नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना में पांच लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"गौरतलब है कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना इलाके में मंगलवार देर रात सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के पलटने से कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित