बेंगलुरु , मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 8,931 दिनों के कार्यकाल की सराहना करते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
श्री येदियुरप्पा ने रविवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि श्री मोदी के शासन की पूरे देश में व्यापक रूप से प्रशंसा हो रही है। वर्ष 2014 से लगातार केंद्र में सत्ता संभालने के बाद भी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता में कभी कोई कमी नहीं आई है।
राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनावों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बागलकोट से पूर्व विधायक वीरन्ना चरंतिमठ को मैदान में उतारा गया है, जबकि दावणगेरे दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार श्रीनिवास दास करियप्पा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित