देहरादून , मार्च 29 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में रविवार को जन सहभागिता के साथ डालनवाला बूथ पर प्रधानमंत्री के "मन की बात" सुनी गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर उत्तराखंड के सवा करोड़ लोग भी खाड़ी संकट पर देश के साथ खड़े है। उन्होंने आह्वान किया कि अब हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए जनता को संकट में राजनीति करने वालों की अफवाह से सतर्क भी करना है।

श्री भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया खाड़ी संकट की त्रासदी से जूझ रहा है, लेकिन भारत प्रधानमंत्री श्री मोदी की कुशल रणनीति से सुरक्षित है। देशवासी जानते हैं कि कोरोना जैसी महामारी से भी न्यूनतम नुकसान के साथ सबको बाहर निकालने वाले मोदी जी के हाथों में देश की कमान है। लिहाजा इस युद्ध संकट से भी देश एकजुट होकर अवश्य पार पा लेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति और कूटनीति से देश को युद्ध के नुकसान से प्रत्यक्षतः दूर रखा हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थों एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है, लिहाजा किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उस पर पीएम द्वारा मन से की गई धैर्य रखने और पैनिक नहीं करने की अपील देशवासियों के साथ प्रदेशवासियों के संकल्प को मजबूत करने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित