पन्ना , अप्रैल 15 -- मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर की छात्रा प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रतिभा की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार रहा।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में पन्ना जिले के 14 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिनमें 8 छात्र सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर के हैं। इससे जिले के शैक्षणिक स्तर में सुधार और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रतिभा की सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है और जिले का गौरव बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित