मुंबई , फरवरी 20 -- गायिका प्रतिभा राज और अभिनेत्री इशिका टोरिया का लोकगीत 'पियावे में बसेला प्राण' रिलीज हो गया है।
लोकगीत "पियावे में बसेला प्राण" म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है।इस गीत को प्रतिभा राज ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि वीडियो में अभिनेत्री इशिका टोरिया नजर आ रही हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं और संगीत विकी वॉक्स ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित