प्रतापगढ़ , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज से अयोध्या राजमार्ग पर मंगलवार देर रात कोतवाली देहात के सुखपाल नगर बायपास पर श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियों के एक ट्रक से टकरा जाने से 10 श्रद्धालुओ सहित 13 लोग घायल हो गये।
घायलों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां गंभीर रुप से घायल दो श्रद्धालुओं को प्रयागराज के लिये रेफर किया गया।
पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार श्रद्धालु प्रयागराज माघ मेला मे गंगा स्नान करने के बाद अयोध्या जा रहे थे। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के मऊ गंज के रहने वाले है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित