प्रतापगढ़ , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह के नेतृत्व में बढ़े हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तथा गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर कि किल्लत है इससे आम जनमानस परेशान हैं कड़ी धूप में गैस एजेंसियों पर महिलाएं सहित आम जनमानस लम्बी कतार में खड़ा है। इससे लोगों की जान जा रही है। महिलाओं को खाना बनाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कालाबाजारी चरम पर है। बिचौलिए सिलेंडर ब्लैक करने पर 1500 से 2000 वसूल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाय। एजेंसी संचालक द्वारा होम डिलीवरी का पैसा लेने के पश्चात् भी गैस आपूर्ति नहीं की जा रही हैइस अवसर पर श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला महासचिव राज कुमारी सरोज, लालमति देवी, रानी जायसवाल, पूजा मौर्या, गीता देवी, निशा, राजेश्वरी यादव, अनीता कोरी, मीना कुशवाहा, विमला पाल, भानुमति पटेल, लालती देवी, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, , सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित