प्रतापगढ़ , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में नहाने गए तीन बच्चे गुरुवार को डूबकर लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों बच्चे दोपहर बाद नहर में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि पहले दो बच्चे नहर में नहाने के लिए उतरे, लेकिन अचानक वे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए तीसरा बच्चा भी नहर में कूद पड़ा। इस दौरान तीनों बच्चे पानी में डूबकर लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित