प्रतापगढ़ , अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक शातिर अभियुक्त की 31.10 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग लीडर राज कुमार वर्मा निवासी ग्राम टिना चितरी, थाना लीलापुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में ग्राम भदारीकला स्थित 137.8 वर्गमीटर (करीब 1482 वर्ग फीट) आबादी भूमि शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 31,10,350 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, राज कुमार वर्मा थाना अन्तू क्षेत्र का गैंगस्टर अभियुक्त है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, लूट, धोखाधड़ी, चोरी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कुल 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित