प्रतापगढ़ , दिसंबर 22 -- प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को नाम बदल कर योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुये सोमवार को पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियो ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद उद्यान, कंपनी बाग़ पहुंच कर राष्ट्र पिता की मूर्ति पर माला पहनाया और महात्मा गांधी के भजन "रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम" गाकर नमन किया ।

पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि "केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है। पहले की यूपीए की केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी देती थी,राज्य को 10 प्रतिशत देना होता था , जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत केन्द्र व 40 प्रतिशत राज्य को देना होगा जबकि उत्तर प्रदेश पर सात लाख 69 हजार करोड़ का कर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित