प्रतापगढ़ , फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में चिलबिला ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर में नगर के गायत्री नगर निवासी एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रवीण सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित