प्रताप गढ़ , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में थाना दिलीप पुर की पुलिस ने युवक की हत्या से संबंधित मुख्य अभियुक्त सद्दाम को घटना के 32 घंटे के अंदर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गयी 32 बोर की पिस्तौल और एक जिंदा अदद कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सद्दाम को दिलीप पुर चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को संवाददाता को संबोधित करते हुए बताया कि गत नौ मार्च को कोतवाली नगर के अचल पुर कादीपुर गांव के एक युवक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। , इस मामले में थाना दिलीप पुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम पर जनपद प्रतापगढ़ के कोतवालीनगर और थाना दिलीप पुर में हत्या ,धोखा धडी , शस्त्र कानून की धारा में अभियोग पंजीकृत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित