जयपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान में प्रतापगढ़ शहर में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने एक किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में चल रही एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री भंडाफोड़ कर करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ और कच्चा माल बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ शहर में वाटरवर्क्स रोड स्थित नाकोड़ा किराना के पीछे कुछ संदिग्ध गतिविधियां चलने सूचना पर पुलिस टीम ने गोदाम के अंदर बने गुप्त कमरे में दबिश दी। पुलिस ने मौके से 106 ग्राम शुद्ध एमडी और एमडी तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला 114.750 किलोग्राम तरल केमिकल बरामद किया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा मौके से ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे: इलेक्ट्रॉनिक व इंडेक्स हीटर और ब्लोअर मशीन, कांच के प्रयोगशाला फ्लास्क और बड़े जार, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और विशेष मिक्सिंग मशीनें और सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले रबर ग्लव्स और बाल्टियां भी जब्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित