प्रतापगढ़ , दिसंबर 18 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कौहंडौर क्षेत्र में पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अंतू क्षेत्र में ग्राम बहेरा निवासी मीना का विवाह कौहंडौर क्षेत्र में गंगापुर सराय शंकर निवासी कामता प्रसाद से हुआ था। आरोप है कि विवाहिता को कम दहेज के कारण पति, देवर एवं सास द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इस क्रम में आठ मई को विवाहिता के साथ मारपीट की गई तथा पति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। उसी दिन दोपहर में मीना की हालत गंभीर होने की सूचना पर मायकेजन मौके पर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित