पौड़ी , दिसम्बर 04 -- उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने आज एक बार फिर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

जिला सूचना विभाग ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन तीन खिलाड़ियों को चयन किया गया उनमें जयवीर रावत (जिला क्रीड़ा अधिकारी), विमल लसपाल (युवा कल्याण विभाग) और भावेश जदली (पशु चिकित्सा विभाग) हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन, अनुशासन और कौशल के दम पर टीम में स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित