छत्रपति संभाजीनगर , जनवरी 21 -- शिशु और मातृत्व उत्पादों के अग्रणी ब्रांड पोपीज बेबी केयर ने महाराष्ट्र में अपना पहला स्टोर छत्रपति संभाजीनगर में शुरू किया है।
स्टोर का उद्घाटन कलासागर एवं लोकमत सखी मंच की संस्थापक अध्यक्ष आशुजी दरदा ने किया। यह कंपनी का देश में 103वां स्टोर है।
नये स्टोर में शिशु परिधान, बेबी केयर की आवश्यक वस्तुएं, मातृत्व परिधान, खिलौने और विभिन्न उपकरणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। सभी उत्पाद शिशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से तैयार किये गये हैं। कंपनी के अनुसार, पोपीज बेबी केयर 28 गुणवत्ता जांच बिंदुओं सहित कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन करती है। उद्घाटन के दौरान प्रस्तुत बांस कलेक्शन को लोगों ने खूब सराहा।
उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखाजी राठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित