डबलिन , मार्च 19 -- आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से टी-20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। 35 वर्षीय स्टर्लिंग ने आज जारी एक बयान में कहा, "इस प्रारुप में आयरलैंड की अगुवाई करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात रही है और मुझे ऐसा करने पर बेहद गर्व महसूस हुआ है। अपने देश की कप्तानी करना एक ऐसा सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। इस भूमिका में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे जो विश्वास और समर्थन मिला, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।"स्टर्लिंग ने दोहराया कि वह एकदिवसीय टीम के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन उनका ध्यान अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप में आयरलैंड की जगह पक्की करने पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित