लखनऊ , दिसंबर 17 -- भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को पैर में लगी चोट के कारण बुधवार को होने वाले चौथे टी-20 मैच में शायद नहीं खेल पाएंगे है। क्रिकबज के अनुसार शुभमन गिल को मंगलवार नेट सेशन के दौरान चोट लगी थी। गिल की गैरमौजूदगी से संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। सैमसन आखिरी बार इस साल अक्टूबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच खेला था।

गिल इस सीरीज में अच्छी फॉर्म में नहीं रहे हैं। उन्होंने पहले दो मैचों में 4 और 0 रन बनाए थे, जिसके बाद तीसरे मैच में 28 रन बनाए। टीम को उनकी काबिलियत पर भरोसा है और यह पैर की चोट गलत समय पर लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित