देहरादून , जनवरी 14 -- पैरोल पर जेल से बाहर आए और विगत 5 सालों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में 2020 में धोखाधड़ी के मामले में प्रवेश खंडूरी नाम का व्यक्ति जेल गया था, देहरादून के जिला कारागार से कोरोना के दौरान 90 दिन के पैरोल पर उसे रिहा किया गया था। लेकिन निर्धारित समयावधि बीतने के बावजूद उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया और ना ही उसने विचाराधीन मामले में जमानत प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित