रुद्रपुर , फरवरी 20 -- पैरा बैडमिंटन खिलाडी और अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार शुक्रवार को लखनऊ से रुद्रपुर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संडीला गांव के पास नीलगाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नीलगाय से जा टकराईं। जिससे मनोज गंभीर घायल हो गए हैं। उनको गांव के निकट ही स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित