लीमा , दिसंबर 02 -- पेरू के कोरोनेल पोर्टिलो प्रांत के इपारिया तट पर सोमवार को भूस्खलन से हुए नदी हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, छह घायल हो गए और 30 अन्य लापता हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार पूर्वी-मध्य उकायाली इलाके की पुलिस ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पांच बजे उस समय हुआ, जब बोर्डिंग एरिया में आया भूस्खलन तट पर खड़े दो जहाजों से टकरा गया। घटना में रैपिडो ओरिएंट जहाज पूरी तरह से डूब गया जबकि यात्री जहाज डियो रिगो को बहुत नुकसान हुआ। घटना के समय जहाज से इपारिया में यात्री उतर रहे थे। इस जहाज पुकाल्पा शहर से कई आदिवासी समुदायों के लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इपारिया स्वास्थ्य केन्द्र पर घायलों का इलाज किया जा रहा है और लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है। अभियान में कोलोनिया काको, क्यूरियाका और काको मकाया जैसे नदी समुदायों के लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित