भरतपुर , दिसम्बर 27 -- राजस्थान में डीग जिले के कामा कस्बे में पिछले एक हफ्ते से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक नौक्षम चौधरी को शनिवार को विकास रथ के दौरान लोगों के हंगामा और आक्रोश का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी। उसी दौरान भाजपा की विकास रथ यात्रा निकल रही थी। इस पर आक्रोशित लोगों ने विधायक नौक्षम चौधरी से शिकायत की।
मामले को बढ़ता देख आक्रोशित लोगों को शांत करने के लिए नौक्षम चौधरी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को टेलीफोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए अधिकारियों को सभी वार्ड में जाकर स्थिति की जांच करके पानी की आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत जरूरतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित