ईटानगर , दिसंबर 27 -- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहस, करुणा और सर्वोच्च बलिदान की अमर विरासत को याद किया।

श्री खांडू ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को बहादुरी और नेकी का एक महान प्रतीक बताया और कहा कि उनका जीवन आज भी मानवता का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि गुरु की शिक्षा लोगों को सच्चाई और न्याय को बनाए रखने, मानवीय गरिमा की रक्षा करने और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिये खुद को समर्पित करने के लिये प्रेरित करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित