शिवपुरी , फरवरी 25 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गुड़ा गांव रोड पर रेलवे पटरी के पास आज बुधवार को एक युवक और युवती ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र धाकड़ (19) निवासी ग्राम मदनपुर तथा मृतिका श्यामवती (16) निवासी ग्राम मदनपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों द्वारा यह कदम उठाए जाने की संभावना व्यक्त की गई है।
सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी दोनों अपने-अपने घरों से बिना बताए चले गए थे। उस समय पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था तथा युवक को इस मामले में जेल भेजा गया था। वह 11 फरवरी को जमानत पर रिहा होकर आया था। बुधवार सुबह दोनों के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित