शिवपुरी , मार्च 05 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मचा खुर्द में आज गुरुवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान चंदन आदिवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित