पुणे , मार्च 23 -- फ्यूल-टेक स्टार्टअप नॉगती ने पेट्रोलियम डीलरों के खुदरा कारोबार के परिचालन को कारगर बनाने में सहायता प्लेटफॉर्म 'आवेग प्रो' पेश करने की घोषणा की है जो पेट्रोल पम्प परिचालन को डिजिटाइज़ और आधुनिक बनाने के लिए तैयार किया गया है।
नॉगती की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पुणे में आयोजित पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे (पीडएपी) की वार्षिक आम बैठक में इसकी विशेषताओं की प्रस्तुति दी गयी। कंपनी का कहना है कि आवेग प्रो को पेट्रोलियम डीलरों के सामने आने वाली कई प्रमुख परिचालन चुनौतियों-जैसे मैनुअल बिक्री मिलान, स्टॉक में अंतर की निगरानी, फ्लीट इनवॉइसिंग, नकद और भुगतान असंगतियाँ, दैनिक निरीक्षण रिकॉर्ड और क्रेडिट जोखिम दृश्यता-को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार यह प्लेटफॉर्म डीलरों को बिक्री, शिफ्ट और एसएल5 नोज़ल मिलान प्रबंधित करने में सक्षम बनाता है, साथ ही लाइव इन्वेंटरी ट्रैकिंग, स्टॉक नियंत्रण, डिजिटल फ्लीट कॉन्ट्रैक्ट, समेकित इनवॉइसिंग, क्रेडिट मॉनिटरिंग, वाउचर प्रबंधन और रियल-टाइम बैलेंस शीट दृश्यता जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म वैट, जीएसटी, सेस और सरचार्ज को भी संभालता है, जिससे डीलर सटीक और ऑडिट-तैयार वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित