पटना , मार्च 30 -- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है।
समाज समाज कल्याण विभाग (सामाजिक सुरक्षा निदेशालय) ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं (जैसे वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि) के लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 मार्च तक अपना जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से पूरा करा लें।
प्रमाणीकरण की समय-सीमा पूरी होने के बाद सिर्फ उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान जारी रहेगा, जिन्होंने निर्धारित समय में अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। यदि कोई लाभार्थी इस अवधि में प्रमाणीकरण नहीं कराते हैं, तो अप्रैल से उसकी पेंशन बाधित हो सकती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशन डेटाबेस को अपडेट करना तथा मृत लाभार्थियों की पहचान कर पेंशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सही बनाना है। अब तक 85 लाख 52 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित