वाशिंगटन , फरवरी 10 -- अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने रक्षा ठेकेदारों को उनके काम के बड़े पैमाने पर होने वाले ऑडिट की चेतावनी दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्या वे अपने अनुबंधों को उचित तरीके से पूरा कर रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल को मिले अमेरिका के 'वॉर फॉर एक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट' के अंडर सेक्रेटरी माइकल डफी के ईमेल के अनुसार जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकायत की थी कि अमेरिकी सैनिकों के लिए हथियार और उपकरण पर्याप्त तेजी से तैयार नहीं किये जा रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि रक्षा कंपनियां नयी और आधुनिक उत्पादन सुविधाएं बनाएं। श्री ट्रंप ने यह भी कहा कि जब तक सैन्य उपकरणों के उत्पादन और रख-रखाव में होने वाली देर खत्म नहीं कर दी जाती, तब तक वह रक्षा कंपनियों के लाभांश के भुगतान और शेयरों की पुनर्खरीद पर रोक लगा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित