नयी दिल्ली , दिसंबर 04 -- मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का आज यहां निधन हो गया। वह 73 साल थे।

श्री स्वराज के परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे लोधी रोड श्मशान में किया जायेगा।

उनकी पत्नी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज का अगस्त 2019 में निधन हो गया था। उनकी पुत्री बांसुरी स्वराज भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

बारह जुलाई 1952 को जन्मे श्री स्वराज जाने-माने वकील थे। वह 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित