भोपाल , मार्च 04 -- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर आज बुधवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में विधानसभा की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर रमेश्वर शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग तथा पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र ओम प्रकाश सखलेचा विधायक, राजकुमार सखलेचा और विजय कुमार सखलेचा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विधायक भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री एवं अपर सचिव मयंक वर्मा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वर्गीय सखलेचा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित