हाजीपुर , अप्रैल 29 -- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को लिटिल ऐंजल्स किंडरगार्टन एंड प्ले स्कूल, कोनहाराघाट रेलवे कॉलोनी, हाजीपुर में नए बच्चों के नामांकन के उपलक्ष्य में सभी नए बच्चों को उपहारस्वरूप स्कूल बैग तथा कलर आर्ट किट प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम श्रीवास्ताव, स्कूल इंचार्ज श्रीमती प्रीति झा एवं श्रीमती नेहा सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया ,जिसके फलस्वरूप वे अपने भविष्य को संवार सके।

गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगटन, हाजीपुर द्वारा संचालित लिटिल ऐंजल्स किंडरगार्टन एंड प्ले स्कूल, रेलवे कॉलोनी तथा उसके आस-पास रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित