हाजीपुर , अप्रैल 06 -- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बरवाडीह स्टेशन एवं इसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने बरवाडीह आरओएच डिपो का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मॉडिफाइड ब्रेक वैन का शुरुआत श्री सिंह की उपस्थिति में वरीय ट्रेन मैनेजर ने की। इस ब्रेक वैन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा हेतु सोलर पैनल एवं बैटरी, आरामदायक कुशन युक्त सीटें, नवीन इंटीरियर, शौचालय की सुविधा तथा लुकिंग ग्लास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित