रायपुर , मार्च 08 -- छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी विश्वरंजन के निधन पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, रायपुर की ओर से रविवार को पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त और सेवारत पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने विश्वरंजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके प्रशासनिक जीवन तथा पुलिस सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वरंजन एक कर्मठ, अनुशासित और दूरदर्शी पुलिस अधिकारी थे। उनका नेतृत्व, अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित