, Feb. 21 -- बेरूत, 21 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) इज़रायल की ओर से लेबनान के पूर्व में किये गये हवाई हमलों में हिज़्बुल्लाह समूह के तीन कमांडर और आठ सैनिक मारे गए, जबकि 35 अन्य घायल हो गये। सरकारी और लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने शुक्रवार को शुरुआती आंकड़ों की रिपोर्ट दी, जिसमें कहा गया कि पूर्वी लेबनान के रियाक में एक बिल्डिंग पर हुए हवाई हमलों में 10 से ज़्यादा लोग मारे गये और 30 से ज़्यादा घायल हो गये।

लेबनान नागरिक रक्षा के एक सूत्र ने शिन्हुआ को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है और 35 घायल हो गए हैं। साथ ही यह भी बताया कि लापता लोगों की तलाश अभी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित