, Feb. 21 -- वॉशिंगटन, 21 फरवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) अमेरिका की दक्षिणी कमान ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य बलों ने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक संदेहास्पद ड्रग बोट पर हमला किया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
कमान ने शुक्रवार को 'एक्स' पर कहा, " खुफिया सेवाओं ने पुष्टि की है कि जहाज पूर्वी प्रशांत में सर्वविदित मादक पदार्थ तस्करी रास्ते से जा रहा था और तस्करी अभियान में लगा हुआ था। "कमान ने अपने दावे का कोई सबूत नहीं दिया। बयान में बताया गया कि किसी भी अमेरिकी सैन्य बल को कोई नुकसान नहीं हुआ। फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, पेंटागन ने कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित मादक पदार्थ तस्कर जहाजों पर कम से कम 43 हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 148 लोगों की जान गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित