मोतिहारी , अप्रैल 10 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है, जहां छुट्टी पर घर आए सेना के जवान संग्रामपुर के मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ बब्लू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अवकाश पर अपने घर आए हुए और 18 अप्रैल को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। श्री सिंह को एक लकड़ी लदे ओवरलोडेड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित