मोतिहारी , फरवरी 11 -- िहार में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासाहन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा के पास मंगलवार की देर रात बारात में शामिल होने जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे,जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र निवासी (55) उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद (35) और उपमुखिया गजेंद्र दास (40) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव की एक लड़की की शादी पकड़ीदयाल स्थित एक विवाह भवन से मंगलवार की रात हो रही थी। बारात पूर्वी चंपारण के ही राजेपुर थानाक्षेत्र से आयी थी। उसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए ये लोग आए थे। वैवाहिक समारोह से निकलकर ये लोग नेपाल की तरफ चले गए थे। वहां से शराब का सेवन कर लौटने के दौरान यह भीषण हादसा हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित