मोतिहारी , मार्च 12 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी के कारण हुई हिंसा के दौरान सोमवार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार के अजगरवा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। इसी रंजिश ने आज सुबह अचानक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले से ही अपने प्रतिद्वंद्वी की तलाश में था और मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया। इस घटना में मुकेश सहनी ने लाठी-डंडों से देवेंद्र साहनी पर हमला कर दिया, जिसके चलते चोट से उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित