मोतिहारी , अप्रैल 06 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भीषण गर्मी, लू और अगलगी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि बिहार मौसम सेवा केंद्र एवं भारत मौसम विभाग की ओर से अप्रैल माह से भीषण गर्मी और लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित