मोतिहारी , मार्च 02 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिला के झरोखर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गयी है।
झरोखर थानाक्षेत्र के भंगहा गांव निवासी राकेश सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी है। गोली, उसके सर में कान के समीप लगी है। घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 9 बजे घटित हुई। पुलिस ने घटनास्थल से 7.6 एमएम की गोली का खाली खोखा बरामद किया है। लेकिन कोई आग्नेयास्त्र बरामद नहीं किया जा सका है।
परिजनों के अनुसार अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि राकेश सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे । परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि किसी अज्ञात ने राकेश सिंह की हत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित